फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में खोली जाएंगी चार नई साधन सहकारी समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारिता विभाग सोनांचल के किसानों की सहूलियत के लिए जिले में चार नई बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियां (बी-पैक्स) खोलने जा रहा है। करमा ब्लॉक में सर्वाधिक तीन नई समितियां खोली जाएंगी। वहीं घोरावल ब्लॉक में एक नई समिति खुलेगी।
विज्ञापन

म्योरपुर ब्लॉक के कोटा में भी साधन सहकारी समिति खोले जाने का प्रस्ताव था, मगर वहां की भौगोलिक स्थिति एवं किसानों की कम संख्या को देखते हुए इसे निरस्त कर दिया गया।
जिन चार न्याय पंचायतों में नई समितियां खोली जानी हैं, वहां जमीन चिह्नित करने में विभाग जुट गया है। फिलहाल नई समितियों का संचालन अस्थाई तौर पर किया जाएगा। भवन निर्माण के बाद स्थाई रूप से संचालित होगा। नई समितियां बनने से क्षेत्र के किसानों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर साधन सहकारी समितियों का गठन किए जाने का निर्देश दिया गया है। जनपद सोनभद्र में अभी 62 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है।
करमा ब्लॉक के तीन और घोरावल ब्लॉक के एक न्याय पंचायत में समिति का गठन नहीं हुआ था। अपर जिला सहकारी अधिकारी सुरेश कुमार के मुताबिक शासन के निर्देश के बाद करमा ब्लॉक के न्याय पंचायत पांपी, फुलवारी और सरंगा तथा घोरावल ब्लॉक के तिलौली न्याय पंचायत में नई साधन सहकारी समितियां खोली जानी हैं।
बीते 18 अक्तूबर को ज्वाइंट वर्किंग कमेटी (जेडब्ल्यूसी) की हुई बैठक के बाद जिले में नई साधन सहकारी समितियों को खोले जाने का रास्ता साफ हो गया। फुलवारी न्याय पंचायत में जमीन चिह्नित कर लिया गया है।
कोटा में नहीं बनेगी साधन सहकारी समिति
म्योरपुर ब्लॉक के कोटा गांव में नई साधन सहकारी समिति बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि वहां किसानों की आबादी कम होने तथा अधिकांश क्षेत्र औद्योगिक इकाई से घिरा होने के नाते वहां साधन सहकारी समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।
सात मत्स्य समितियां की जाएंगी गठित
जिले में चार नई साधन सहकारी समितियों के साथ ही सात मत्स्य समितियों का गठन किया जाएगा। जेडब्ल्यूसी की बैठक में सात न्याय पंचायतों में समितियों का गठन किए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा 104 दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किए जाने का निर्देश है। समितियों का गठन संबंधित अधिकारियों को शीघ्र किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें