फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी चार हाईमास्ट लाइट, 19 लाख खर्च हाेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थलों पर लगेंगी चार हाईमास्ट लाइट, 19 लाख खर्च हाेंगे
विज्ञापन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के अलग-अलग चार गांवों में सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइट लगाई जाएंगी। इस पर करीब 19 लाख रुपये खर्च होंगे। बजट मिलने के बाद हाईमास्ट लगाने की कवायद कार्यदाई संस्था की तरफ से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता नूर आलम के अनुसार रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम पंचायत मानपुर में तुलाराम तालाब के पास मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट लगाया जाना है। इसी तरह से उमरीकला गांव में शंकर जी के मंदिर के पास और रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे घुरमा गांव के विश्वकर्मा बस्ती तथा ग्राम पंचायत गोरडीहा में तिराहा के पास हाईमास्ट लाइट लगाया जाना है। प्रत्येक हाईमास्ट की ऊंचाई करीब साढ़े 12 मीटर होगी और प्रत्येक हाईमास्ट पर आठ-आठ लाइटें लगाई जाएगी, जिनकी कुल क्षमता 200 वॉट की होगी। करीब 4.74 लाख रुपये की लागत से एक हाईमास्ट लगाया जाएगा। इस तरह से करीब 18.96 लाख की लागत से चारों गांव में हाईमास्ट लगाया जाएगा। अधिशासी अभियंता के अनुसार चारों स्थान पर हाईमास्ट लगाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही हाईमास्ट लग जाएगा। हाईमास्ट लगने से सार्वजनिक स्थलों पर रात में आने जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें