फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कनहर बांध के चार फाटक खुले, भिसुर गांव के विस्थापित परिवार को हटाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से कनहर नदी उफान पर है। अमवार में स्थित कनहर बांध में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कनहर बांध के चार फाटक खोलकर पानी निकाला गया। भिसुर गांव के विस्थापित परिवार को हटाया गया।
विज्ञापन

मेन गेट के हाइड्रोलिक को अप-डाउन कर चेक किया जा रहा है। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से बाढ़ पर निगरानी कर रहा है। छत्तीसगढ़ से निकलने वाली कनहर व पांगन नदी के जलस्तर की हर घंटे जानकारी ली जा रही है।
मंगलवार की शाम करीब छह बजे बांध का जलस्तर 255.99 मीटर रहा, जबकि दोपहर 2 बजे 256 मीटर दर्ज किया गया था। जेई नंदलाल यादव ने बताया कि बांध का जलस्तर बढ़ने के बाद नियंत्रण के मद्देनजर चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

फिलहाल बांध के अभी चार फाटक खुले हुए हैं। भिसुर गांव के चार लाभार्थी परिवार को आज डूब क्षेत्र से निकाला गया है। इनका विस्थापन पैकेज के सूची में नाम नहीं है। घर खाली कराने को लेकर एसडीएम दुद्धी निखिल यादव को जानकारी दी गई है। निखिल यादव ने कहा कि जल्द ही पुलिस फोर्स के साथ घर खाली कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें