कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव से चोरी हुए दो पंपसेट के साथ चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी होने पर चोरी के आरोप में पकड़े आरोपियों के परिजन कोतवाली पहुंच कर हंगामा करने लगे।
एसआई संदीप रॉय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चोरों ने अपने पड़ोसियों के यहां से दो डीजल पंप चोरी कर लिया था। चोरी की सूचना भुरन निवासी झारोकला ने पुलिस को दी। पुलिस ने रविवार सुबह सात बजे मुकेश, महेश, रामसुभग, सत्तार आलम निवासी झारोकला को पंपसेट के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। उधर जेल भेजे जाने की सूचना पर आरोपियों के परिजनों ने कोतवाली परिसर में हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि चोरी का आरोप गलत है। काफी मशक्कत करने के बाद परिजनों को शांत कर आरोपियों को जेल भेजा गया।