फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजपुर। दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी का मामला सामने आया है। रेणुकूट वन प्रभाग के जरहा वन क्षेत्र अंतर्गत महरिकला के पास से वन विभाग की टीम ने पैंगोलिन के साथ पिता-पुत्र समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जंगल से भटककर खेत में आए पैंगोलिन को आरोपियों ने छिपा दिया था। वे उसको बेचने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

महरिकला के पर्बतवा वन ब्लाॅक कंपार्टमेंट नंबर एक के अंतर्गत विश्वकांति गुप्ता के खेत में पैंगोलिन भटककर आ गया था। गांव के ही कुछ लोगाें ने इसे देखा तो छिपा दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जरहा रेंजर राजेश सिंह को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने संबंधितों से पूछताछ की तो वह पहले पैंगोलिन को जंगल में छोड़ने की दलील देते रहे। कड़ाई करने पर अर्जुन बैगा के घर से पैंगोलिन बरामद हुआ। वन्य जीव को कब्जे में लेकर टीम वन रेंज कार्यालय ले आई। साथ ही अर्जुन बैगा, राजेंद्र, शिवचंद्र और उसके पुत्र लवकुश गुप्ता को गिरफ्तार किया। जरहा रेंजर राजेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें