फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे गैंगेस्टर के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के फरार चल रहे अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कई स्थानों पर छापा की कार्रवाई कर पुलिस ने फरार चल रहे गैंगेस्टर के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने सभी थाना और चौकी इंचार्ज को फरार चल रहे अपराधियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। एसपी ने अपराधियों और उन्हें संरक्षण प्रदान करने वालों को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने को कहा है। इस निर्देश के क्रम में चोपन और पन्नूगंज थाने की पुलिस को सफलता हाथ लगी है। चोपन थानाध्यक्ष नवीन तिवारी ने टीम के साथ कई माह से फरार चल रहे गैंगेस्टर के आरोपी प्रेम कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी मिना बाजार गुरमा व राज कुमार पुत्र गुलाब प्रसाद निवासी मछुआव कला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पन्नूगंज थानाध्यक्ष अभिनव वर्मा ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित गुड्डू गुप्ता पुत्र लालधनी निवासी और अलगू पुत्र लालधनी निवासी तेलंग थाना पन्नूगंज को धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें