फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बिजली गिरने से महिला और किशोरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी क्षेत्र के चैनपुर और पिपराखांड में सोमवार की दोपहर हल्की बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक किशोरी और एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

चैनपुर निवासी शांति देवी (50) पत्नी रामप्रताप सोमवार की दोपहर घर से कुछ दूरी पर आम के पेड़ के पास खड़ी थी। इस दौरान हल्की बारिश हो रही थी। इसी बीच गरज तड़क के साथ बिजली गिरी जिसकी चपेट में आकर शांति झुलस गई। परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचे। उसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। उधर, पिपराखांड निवासी सविता (17) पुत्री सुनील कुमार अपने घर में थी। इसी दौरान बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से झुलस गई। परिजनों ने उसे भी सीएचसी बभनी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें