फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हर्ष फायरिंग करने वाला वन दरोगा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में एक घर में हल्दी-मेंहदी रस्म कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले वन दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


बसहीं गांव में शनिवार की रात एक व्यक्ति की पुत्री की शादी के पूर्व हल्दी और मेंहदी की रस्म अदा की जा रही थी। समारोह में चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के सरने गांव निवासी उत्कर्ष मिश्रा (29) पुत्र अनिल मिश्रा भी मौजूद था।
इसी बीच रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर निवासी सूरज पांडेय ने नशे की हालत में पिस्टल से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। पिस्टल में लोड करने के दौरान गोली चल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उत्कर्ष मिश्रा के पैर में लग गई। उत्कर्ष का आरोप है कि सूरज पांडेय ने पिस्टल लोड करते समय उसके पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने आरोपी वन दरोगा सूरज पांडेय को घोरावल क्षेत्र के विसुंधरी से गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर उसको सोमवार को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें