फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में फर्जी इंश्योरेंस गिरोह सक्रिय, परिवहन विभाग ने शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वाहन स्वामियों को फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी थमाने वाला गिरोह सक्रिय है। इसका खुलासा तब हुआ जब वाहन स्वामी दिव्यांग सिंदु कुमार नामक व्यक्ति अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी के सत्यापन के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंचा। जांच में पाया गया कि पॉलिसी फर्जी है। एआरटीओ ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन धनबीर यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। फर्जीवाड़े की तह तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह न केवल आम जनता को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि कानूनी जोखिम भी बढ़ा रहा है।
धनबीर यादव ने बताया कि ऐसे फर्जी इंश्योरेंस दस्तावेजों के जरिए वाहन स्वामी अनजाने में कानून का उल्लंघन कर बैठते हैं, जिससे उनका चालान या वाहन जब्ती तक हो सकती है। उन्होंने जनता से अपील की कि इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय प्रमाणिक एजेंसी और ऑनलाइन पोर्टल का ही उपयोग करें।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी गई है और संबंधित जालसाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। विभाग जल्द ही एक जागरूकता अभियान भी चलाएगा, ताकि लोग इस तरह के ठगी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें