क्षेत्र के चकमानधांता मिनी स्टेडियम में आठ मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय महिला चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। श्रीजन लर्निंग हब फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र की 300 से अधिक बालिकाएं हिस्सा लेंगी। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष प्रभात यादव व उपाध्यक्ष अंकित यादव ने दी।
बताया कि महिला दिवस पर बेटियों को एक मंच प्रदान के लिए पहली बार इतना बड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुल सात राउंड कराए जाएंगे। बताया कि चेस भारतीय खेल है, लेकिन इसमें उत्तर भारत का योगदान काफी कम है। उसमें बेटियों की संख्या न के बराबर है। संस्था बच्चियों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के साथ-साथ उन्हें चेक की बारीकियों से अवगत कराती है। बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य भी ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को चेक एंड मेट का मतलब समझ में आए और वह भी बड़े प्लेटफार्मों पर प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करें। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डीएम व एसपी होंगे। बताया कि प्रतियोगिता की शुरूआत सुबह नौ बजे होगी। शाम तीन बजे तक प्रतियोगिता चलेगी।