जिले में शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति आवेदन करने वाले पूर्व दशम एवं दशमोत्तर छात्र-छात्राओं के डेटा की हार्डकाॅपी जिला अल्पसंख्यक कार्यालय में सात मार्च तक जमा की जाएगी। अल्पसंख्यक अधिकारी रमेश चंद्र ने कहा कि सभी प्राचार्य और प्रधानाचार्य हर हाल में सात मार्च तक हार्ड काॅपी जमा कर दें। कहा कि अगर कोई भी छात्र-छात्रा कॉलेज प्रशासन की लापरवाही से छात्रवृत्ति से वंचित होगा तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।