फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पहली बार अक्तूबर में कोटे से चार गुना ज्यादा बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अक्तूबर में इस साल बारिश का नया रिकॉर्ड बना है। इस महीने में बारिश का औसत कोटा 44.70 एमएम का है, जबकि अब तक इससे चार गुना ज्यादा बरसात हो चुकी है। सोमवार की रात करीब छह घंटे तक बारिश हुई। मंगलवार को बूंदाबादी के साथ पूरे दिन बादल छाए रहे। आगे भी दो दिन तक अच्छी बारिश का अलर्ट है।
विज्ञापन

बारिश के लिहाज से यह साल काफी बेहतर रहा है। जून से ही तेज बरसात का सिलसिला जारी है। सितंबर तक के मानसून सीजन में बारिश ने अपना कोटा (1050 एमएम) पूरा कर लिया था। इसके बाद 2 से 4 अक्तूबर तक अच्छी बरसात से अक्तूबर का कोटा भी पार हो गया था।
अब चक्रवात मोंथा की सक्रियता से महीने के अंत में लगातार बारिश से आंकड़ा औसत से चार गुना तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अक्तूबर में सोमवार तक 148 एमएम की वर्षा रिकॉर्ड की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद रात में रॉबर्ट्सगंज, चुर्क व आसपास के क्षेत्रों में 49 एमएम बारिश दर्ज हुई। ओबरा, दुद्धी, घोरावल क्षेत्र में भी बारिश का आंकड़ा कमोवेश ऐसा ही रहा। कुल औसत वर्षा करीब 28 एमएम रही।
चार डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान : सोमवार की रात हुई तेज बारिश और बादलों के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह के मुताबिक सोमवार को तापमान 30.6 और न्यूनतम 23.7 डिग्री था। अगले तीन दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें