फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आबादी के बीच विस्फोटक का भंडारण, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा गांव के टोला नौटोलिया में आबादी के बीच बने एक्सप्लोसिव मैगजीन में डेटोनेटर का भंडारण करने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान गांव के शंकु केवट, लालू यादव, धनमतिया देवी, कौशल्या देवी, शंभू मोहन, हीरावती देवी, अरविंद, करिश्मा और मीरा देवी ने बताया कि 10 साल पहले आबादी क्षेत्र में मैगजीन (विस्फोटक रखने का स्थान) का निर्माण कराया गया था, लेकिन सुरक्षा मानकों के अभाव में यह संचालित नहीं हो सका था। पिछले एक महीने से फिर से यहां सक्रियता बढ़ी है।
ग्रामीणों ने बताया कि रात में चार-पांच लोग पिकअप से डेटोनेटर लेकर आते हैं, जिन्हें गोदाम में रखवाया जाता है। कुछ दिनों बाद रात में यह माल वाहनों में लोड कर सप्लाई के लिए भेज दिया जाता है। आरोप लगाया कि मैगजीन में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। चहारदीवारी, कंटीली तार या बिजली गिरने से बचाव के यंत्र तक नहीं लगाए गए हैं। आग बुझाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। न सुरक्षा गार्ड है, न चेतावनी बोर्ड लगाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इसे आबादी क्षेत्र से तत्काल नहीं हटाया गया तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन...
इस बारे में सूचना मिली है। छठ के बाद सीओ के साथ मौके पर जाकर मामले की जांच की जाएगी और समुचित कार्रवाई की जाएगी। - विवेक सिंह, एसडीएम ओबरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें