फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शोभायात्रा के बाद साधकों ने सामूहिक ध्यान लगाकर किया आत्म साक्षात्कार का अनुभव

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में सहज योग की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर में रविवार को सहज योग परिवार की ओर से सहज योग की प्रणेता निर्मला देवी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सरस्वती जूनियर हाई स्कूल परिसर में स्थित सहज योग ध्यान केंद्र से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

शोभायात्रा में नोएडा से आए मुखी राम व उनकी टीम ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर ध्वनि से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सायंकाल रामलीला मैदान में सार्वजनिक ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साधकों ने सामूहिक ध्यान के माध्यम से आत्म साक्षात्कार का अनुभव किया। कार्यक्रम में कुंडलिनी शक्ति जागरण और मानसिक संतुलन पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को आंतरिक शांति, आत्मज्ञान और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। कार्यक्रम में जिला समन्वयक कविता सिंह, मिर्जापुर समन्वयक राजेश सिंह, रॉबर्ट्सगंज केंद्र समन्वयक अवधनाथ तिवारी, जिला कृषि समन्वयक धनवंत सिंह, राजेश जायसवाल, विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें