फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने की है जरूरत

विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद में सुरक्षा माह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी। एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में मनाए जा रहे सुरक्षा माह के तहत आयोजित कार्यक्रम में सुरक्षा पर जोर दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एस श्रीकृष्णा ने कहा कि कर्मचारियों और कामगारों को दैनिक कामकाज के दौरान अपनी सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने टूल-बॉक्स-टॉक की अनिवार्यता पर जोर दिया। इस दौरान सुरक्षा के लिए संवेदनशील प्रदर्शन करने वाले दो कामगारों को पॉकेट-डायरी और पेन दिया।
विज्ञापन

एफजीडी परिक्षेत्र में मेगा सुरक्षा पेप-टॉक के आयोजन में प्रिया कंस्ट्रक्शन, कुबेर कंस्ट्रक्शन और कुणाल फेब-टेक की ओर से बड़ी संख्या में कामगारों, कर्मियों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुकेश कुमार प्रबंधक (सुरक्षा) ने कहा कि हमारी सुरक्षित कार्यशैली ही किसी भी कार्य को लक्षित समय में पूरा करने का सूत्रधार है। हमें अपने साथ साथी और मशीन की सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। छोटी सी चूक बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अपर महाप्रबंधक सिविल सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने कामगारों से असुरक्षित जान पड़ने वाली स्थिति को नजरंदाज न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें