फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: मवेशी को बचाने में हुआ दर्दनाक हादसा, पांच लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 08:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: राजगीरों की मदद से एंबुलेंस से घायलों को चोपन सीएचसी लाया गया। हफ्ते में दूसरी घटना से स्थानीय लोग सकते में है और ब्रेकर व जेब्रा क्रासिंग बनाने की मांग की हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रवाल मार्केट में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पशु बचाने के चक्कर में दो बाइक सवार आपस में भीड़ गए। बाइक सवारों की भिड़ंत की जद में उधर से जा रहा साइकिल सवार भी आ गया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक महिला और एक बच्ची भी शामिल है।

विज्ञापन


एंबुलेंस से सभी घायलों को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां से दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाड़ी निवासी गोविन्द (30) पुत्र गोपाल, रंगम (8) पुत्र गोविन्द, बासुदेव (35) पुत्र रामदयाल, मंजु (28) पत्नी गोविन्द  सुभाष चौधरी (55) वर्ष पुत्र अन्का माझी निवासी चोपन मल्हिया टोला घायल हुए है। 

वहीं, मंजू और वासुदेव की स्थिति को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी बेहतर इलाज़ के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे में एक अन्य को भी चोट आई थी जिसको इलाज करके छूटी दे दी गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि चार लोगों को इलाज के लिए लाया गया था और एक अन्य घायल भी इलाज़ के लिए आया है। 
विज्ञापन


घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद दो मरीजों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर की माने तो अग्रवाल मार्केट शिवम जनरल स्टोर के पास दो बाइको में भिड़ंत हो गई थी, जिसकी जद में एक साइकिल सवार भी घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें