फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदलीं खुशियांः बारात के दिन ही युवती ने जहर खाकर दी जान, सुबह ही आई थी भाभी की डोली

Sun, 21 Apr 2024 05:21 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: घटना के बाद परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि, रिश्तेदारों के समझाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजन घर चले गए। जहां से भाई की बारात तय समय पर चंदौली के लिए गई। शादी के बाद बहू को विदा करा परिजन रविवार को घर पहुंचे।
विज्ञापन
युवती की मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया। - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला गांव में रविवार को मार्मिक दृश्य देख हर किसी का कलेजा दहल उठा। गांव के एक परिवार में रविवार को एक ओर जहां बहू की डोली उतरी तो वहीं दूसरी ओर बेटी की अर्थी को कंधा दिया गया। यह देख गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन


रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला निवासी शारदा ने अपने पुत्र और पुत्री की शादी चंदौली के चकरघट्टा थाना क्षेत्र में एक गांव में तय किया था। तय कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह से ही परिजन पुत्र की बरात की तैयारी कर रहे थे।

वहीं, रविवार को शारदा के पुत्री की बारात आनी थी। घरवालों के मुताबिक, किसी बात से नाराज शारदा की पुत्री मीरा (19) ने विषाख्त का सेवन कर लिया, जो परिजनों को अचेतावस्था में पड़ी मिली थी। उसकी हालत देख परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को जहां एक ओर बहू की डोली उतरी तो दूसरी ओर परिवार पुत्री की अर्थी को कंधा देने की तैयारी में जुट गए।  दोपहर 12 बजे परिजन  जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मोर्चरी से पुत्री का शव लेकर हिन्दुआरी में बेलन नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया। रविवार को ही मीरा की शादी होनी थी।

इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज कोतवाल सतेंद्र राय का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें