सोनभद्र जिले के अनपरा तापीय परियोजना के ताप विद्युत गृह के कन्वेयर बेल्ट में गुरुवार को सुबह करीब चार बजे आग लग गई। आग लगते ही परियोजना में हड़कंप मच गया। एक हजार मेगावाट वाली परियाना के कन्वेयर बेल्ट में आग लगने के बाद जब हो हल्ला मचा तो अग्निशमन दल को बुलाया गया।
करीब एक घंटे में आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जा रही है। परियोजना की दोनों इकाइयों से उत्पादन हो रहा है। यहां पांच-पांच सौ मेगावाट की दो इकाइयां हैं।