फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra : थ्रेसरिंग में निकली चिंगारी से लगी आग, खलिहान में रखा दस बीघा धान का बोझ जला

Fri, 29 Nov 2024 08:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव में रखा धान अचानक धू - धू कर जलने लगा। बताया जा रहा है कि थ्रेसरिंग मशीन से चिंगारी निकली और आग में तब्दील हो गई। खलिहान में रखा धान जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया लेकिन ग्रामीणों में आग की दहशत है।
 
विज्ञापन
खलिहान का धान जलता हुआ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा में शुक्रवार को धान की थ्रेसिंग करते समय निकली चिंगारी से खलिहान में आग लग गई। खलिहान में रखा दस बीघे की धान की फसल के बोझ आग की जद में आ गए। काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


रोरवा निवासी किसान संपूर्णानंद गुप्ता व प्रतीक गुप्ता का परिवार खेती पर निर्भर है। दस बीघे धान की फसल तैयार होने पर उसे कटवा कर खलिहान में रखा गया था। शुक्रवार को दोपहर बाद थ्रेसिंग शुरू हुई। इससे निकली चिंगारी से पास में रखे धान के बोझ में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


धुआं देखते ही ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते खलिहान में रखा लगभग दस बीघा का धान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने किसान को मुआवजा दिलाने और कोन में फायर ब्रिगेड के वाहन का ठहराव कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें