समय पर पहुंचते दमकलकर्मी तो पेट्रोल टंकी को भी हो सकता था नुकसान
जिस दुकान में आग लगी थी, उसके ठीक बगल में पेट्रोल पंप है। टायरों में लगी आग बढ़ते जा रही थी। आग इतनी विकराल थी कि दुकान के बगल में सूखे पेड़ के साथ हरा पेड़ भी जलकर राख हो गया। हवा के कारण पेट्रोल पंप भी पहुंचने का अंदेशा था। सूचना पर पेट्रोल पंपकर्मी भी सतर्क हो गए। पुलिस भी निगरानी बनाए हुए थी। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मीयों ने कुछ ही समय से आग पर काबू पा लिया। अगर थोड़ी देर होती तो आग पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी, जिससे बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।