फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक की मौत मामले में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के महाव गांव में 25 फरवरी को मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी पिंटू कोल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। श्रमिक के तौर पर वह मड़िहान से घोरावल क्षेत्र में धान लादने के लिए आया था। इस मामले में मृतक के पिता रामनरायन निवासी महमदपुर ने घोरावल कोतवाली में मंगलवार को तहरीर देकर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

रामनरायन ने तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र पिंटू धान लादने डीसीएम मालिक अशोक निवासी रजौहा थाना मड़िहान और दूसरी गाड़ी टीपर के मालिक अमरेश निवासी सुगापाख और साथ में मुहम्मदपुर निवासी सुरेश व रामनिवास, हिनौता निवासी अनिल तथा रजौहा निवासी प्रकाश व पुद्दी उर्फ कैलाश के साथ घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महाव गांव में रिंकू सिंह के यहां 25 फरवरी को आया था। उसी रात में उसकी मृत्यु हो गई। आरोप लगाया कि इन सभी लोगों ने उसके पुत्र पिंटू को मृत अवस्था में उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर वहां से निकल लिए। पोस्टमार्टम की कार्रवाई मड़िहान पुलिस द्वारा कराई जा चुकी है। पुलिस के अनुसार इस मामले में रामनिवास, पुद्दी उर्फ कैलाश, प्रकाश, सुरेश, अनिल, डीसीएम गाड़ी मालिक अशोक और टीपर मालिक अमरेश के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ट्वीटर पर वायल हुआ पिता की वीडियो
मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र निवासी श्रमिक की मौत के मामले में एक ट्वीट हुई है। इसमें मृत श्रमिक के पिता की वीडियो है। उसमें उनके द्वारा कहा जा रहा है कि मिर्जापुर व सोनभद्र पुलिस उन्हें केवल दौड़ा रही है। घटना के कई दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें