फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक में सामान बेच रहे नौ दुकानदारों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। एसडीएम और ईओ के नेतृत्व में रविवार को नगर में पॉलीथिन और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलीथिन में सामान बेच रहे नौ दुकानदारों से नौ हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी रमेश कुमार और नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस ने बाजार में घूम घूमकर पॉलीथिन में सामान बेच रहे दुकानदारों की जांच शुरू की। उपजिलाधिकारी ने अपनी दुकान के सामने सड़क पर कचड़ा फेंक रहे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए भविष्य में ऐसा ना करने की बात कही और उनका चालान काटा। अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला ने कहा कि अपने नगर को साफ सुथरा रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। कार्रवाई के दौरान मौजूद व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए दुकानदारों को हमेशा जागरूक किया जाता है, उपभोक्ता यदि घर से थैला लेकर आएंगे तो दुकानदारों को पॉलीथिन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल की तरफ से भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग करने का निर्देश दुकानदारों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें