फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में बवाल: जयमाल के बाद भिड़े घराती-बराती, दोनों तरफ से जमकर चले लाठी-डंडे; नहीं हुआ सिंदूरदान

Tue, 23 Apr 2024 04:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में शादी समारोह के दौरान बरातियों घरातियों के बीच किसी बात को लेकर बवाल हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष होने लगा। एक दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई गईं।
विज्ञापन
घटना के बाद थाने पर बैठे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी में शादी समारोह के दौरान वर-वधू पक्ष के लोगों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि जमकर मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा लेकर टूट पड़े। इतना ही नहीं मारपीट के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इस घटना में दोनों पक्ष से नौ लोग घायल हुए हैं। इसमें दुल्हन के पिता और दूल्हे के फूफा भी शामिल हैं। विवाद के चलते शादी नहीं हो सकी। जयमाल के बाद दूल्हा-दुल्हन अपने घर लौट गए।

विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
अंजानी गांव के टोला बकरिहवा में सोमवार की रात गांव से ही बरात आई थी। बरातियों का भव्य स्वागत हुआ। द्वारपूजा और जयमाल की रस्में होने के बाद बराती खाना खाने चले गए। इसी दौरान खाना खाने को लेकर लड़की और लड़का पक्ष के कुछ रिश्तेदारों के बीच विवाद हो गया। 

विज्ञापन


मामला बिगड़ने पर दुल्हा समेत बराती बिना शादी के ही घर चल गए। लड़की वालों ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों का समझाने के बाद सुबह थाने आने की बात कहकर लौट गई। इसके कुछ देर बाद फिर से एक पक्ष लाठी डंडा लेकर धमक पड़ा। दूसरी ओर से भी लाठियां निकल आईं। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले। मारपीट से भगदड़ मच गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

लड़की के पिता मुकेश पांडेय ने बताया कि मारपीट में उनके अलावा रिश्तेदार संजय पांडेय, गौरव पांडेय, रितेश पांडेय सहित अन्य लोगों के सिर, हाथ पैर में गंभीर चोटें आईं। उधर, लड़के के पिता बाबूलाल का कहना है कि मारपीट में बहनोई चंद्रमा पांडेय, महेंद्र पांडेय, देव कुमार, अरुण पांडेय, बृजेश पांडेय जख्मी हुए हैं। 

मारपीट की सूचना पर दोबारा पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने लाई। एहतियातन लड़की के घर पर दो सिपाहियों की तैनाती की गई। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस तहरीर के आधार अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें