फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fertilizer Crisis: सोनभद्र में पीएसी के पहरे में हुआ खाद वितरण, 520 बोरी के लिए पहुंचे 2000 से अधिक किसान

Tue, 26 Aug 2025 03:34 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

किसानों ने सुबह करीब 6 बजे से ही डीसीएफ कालोनी स्थित लैम्पस व क्रय- विक्रय समिति के बाहर लंबी कतार लगाकर खाद के लिए घंटों खड़े रहे। 
विज्ञापन
सोनभद्र में पीएसी के पहरे में हुआ खाद वितरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय पर यूरिया खाद को लेकर मंगलवार को हजारों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद वितरण में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए पीएसी बल के साथ टोकन देकर वितरण किया जा रहा है। 

विज्ञापन


क्रय- विक्रय समिति दुद्धी, खजूरी, दुमहान, लैपम्स दुद्धी में पांच-पांच सौ बोरी यूरिया खाद वितरण किया जा रहा है। किसानों ने सुबह करीब 6 बजे से ही डीसीएफ कालोनी स्थित लैम्पस व क्रय- विक्रय समिति के बाहर लंबी कतार लगाकर खाद के लिए घंटों खड़े रहे। 

इसे भी पढ़ें; वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार, साइबर सेल और पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


दुद्धी कोतवाल मय फोर्स पहुंच कर माहिलाओं व पुरुषों को अलग- अलग लंबी लाइन लगाकर वितरण कराना सुनिश्चित किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा में दो सेंटर पर खाद वितरण हो रहा है। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात किए गए हैं। लापरवाही करने वाले किसान व केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें