फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हास्य-व्यंग्य पर देर रात तक गूंजे ठहाके

विज्ञापन
रेणुकूट में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दीप प्रज्वलित करते अतिथिगण।स्रोत आयोजक - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रेणुकूट। हिंडाल्को रेणुकूट के मल्टी फैसिलिटी हॉल में रविवार की रात क्लब विंध्याचल की ओर से आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन ने श्रोताओं को हंसी और व्यंग्य के रंग में सराबोर कर दिया। देश के नामचीन हास्य कवियों की प्रस्तुतियों से पूरा हाल देर रात तक ठहाकों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ हिंडाल्को के मुखिया समीर नायक, एचआर प्रमुख जसबीर सिंह, रिडक्शन हेड जयेश पवार, एल्युमिना हेड रोहित चौरसिया, प्रोजेक्ट्स हेड राजेश कपूर, क्लब के महासचिव सुनील कांत पांडेय ने किया।
पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा, प्रताप फौजदार, शंभू शिखर, बलजीत कौर तान्हा, व्यंग्यकार जितेंद्र जौहर, अभय शर्मा और संजय सिंह ने बेरोजगारी, राजनीति और सामाजिक सरोकारों पर तीखे व्यंग्य किए। श्रोताओं की हंसी तब थमी जब बाबूजी ने अपनी प्रसिद्ध रचना क्या याद मेरी आती नहीं… सुनाई।
विज्ञापन

इस भावुक प्रस्तुति ने श्रोताओं की आंखें नम कर दीं। वहीं अभय शर्मा ने नेताओं की मिमिक्री की और यूपी के जीवन की कठिनाइयों पर हास्य प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। हिंडाल्को प्रबंधन ने महासचिव सुनील कांत पांडेय, कर्नल रोहित शर्मा, आदित्य बर्मन, रूपेश सिंह आदि को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें