सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील मुख्यालय पर यूरिया खाद को लेकर मंगलवार को हजारों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। खाद वितरण में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसलिए पीएसी बल के साथ टोकन देकर वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्रय- विक्रय समिति दुद्धी, खजूरी, दुमहान, लैपम्स दुद्धी में पांच-पांच सौ बोरी यूरिया खाद वितरण किया जा रहा है। किसानों ने सुबह करीब 6 बजे से ही डीसीएफ कालोनी स्थित लैम्पस व क्रय- विक्रय समिति के बाहर लंबी कतार लगाकर खाद के लिए घंटों खड़े रहे।
दुद्धी कोतवाल मय फोर्स पहुंच कर माहिलाओं व पुरुषों को अलग- अलग लंबी लाइन लगाकर वितरण कराना सुनिश्चित किया। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा में दो सेंटर पर खाद वितरण हो रहा है। भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मी व पीएसी बल तैनात किए गए हैं। लापरवाही करने वाले किसान व केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।