फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क हादसे में ससुर-दामाद की मौत, साली घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। हादसे में साली भी गंभीर रूप से घायल हुई है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अचानक सामने आए पिकअप ने उन्हें चपेट में ले लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पतखिरना गांव निवासी ललई (58) शुक्रवार को अपनी बेटी मंजू (15) को लेकर पड़री गांव निवासी दामाद सत्यनारायण (36) के घर आया था। यहां खाना-पीना होने के बाद देर शाम सत्यनारायण अपनी बाइक से दोनों को ससुराल छोड़ने जा रहा था। किरबिल गांव में ग्राम प्रधान बच्चालाल प्रजापति के घर के पास अचानक विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही सत्यनारायण की मौत हो गई। वहीं ललई ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल मंजू की हालत भी गंभीर है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ ने बताया कि दामाद की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी, जबकि ससुर ने उपचार के दौरान दम तोड़ा। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल किशोरी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें