फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बाइक फिसलने से ट्रक की चपेट में आए पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। नगर के हाईटेक मोड़ के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार पिता-पुत्र ट्रक के नीचे आ गए। बाइक चला रहे पिता की मौत हो गई। घटना के पीछे लोग जाम को भी कारण बता रहे हैं। जिस ट्रक से हादसा हुआ, वह जाम में ही फंसा हुआ था। बाइक सवार फिसलकर ट्रक के नीचे चले गए। इसी दौरान ट्रक आगे बढ़ गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

डीसी लेविस स्कूल के बगल में रहने वाले राजीव कुमार सोनकर (48) बृहस्पतिवार की शाम किसी कार्य से अपने पुत्र को लेकर रेणुकूट जा रहे थे। हाईटेक मोड़ के समीप उनकी बाइक फिसल गई। पिता-पुत्र एक ट्रक के बीच में गिर गए। इसी दौरान ट्रक आगे बढ़ गया। ट्रक के टायर के नीचे आने से पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। वहां कुछ देर इलाज के बाद राजीव कुमार ने दम तोड़ दिया। बेटे का प्राथमिक उपचार हुआ। घटना की सूचना पाकर परिजन अस्पताल पहुंच गए। घटना के लिए लोगों ने पिछले 24 घंटे से लगे जाम को भी कारण बताया। कहा कि आए दिन लग रहे जाम से नगर की सड़कों पर घंटों वाहन फंसे रह रहे हैं। जाम से निकलने की कोशिश में वाहनों के आड़े-तिरछे होने से हादसे हो रहे हैं। बृहस्पतिवार की भी घटना इसी का नतीजा रही। उधर, पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दिन भर रेंगते रहे वाहन
रेणुकूट से अनपरा मार्ग पर जाम नासूर बनता जा रहा है। बुधवार की शाम वनदेवी मंदिर के समीप कोयला लदा ट्रक पलटने के कारण लगे जाम का असर दूसरे दिन भी बना रहा। पूरे दिन हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। कोयला लदा ट्रक वन देवी मंदिर के समीप पलट गया था। इसके बाद शुरू हुआ जाम देर रात तक चलता रहा। बृहस्पतिवार को भी दिन भर कई बार जाम लगता रहा। हाईवे पर एक-एक कर वाहन निकाले जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें