फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ग्रामीणों ने पकड़ा पोषाहार, कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में बुधवार की रात ग्रामीणों ने जीप में लदा पोषाहार पकड़ लिया। आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरण के लिए मिले पोषाहार को बाजार में बेचने की तैयारी थी। घटना की सूचना पुलिस व बाल विकास विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। वे छानबीन में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को पिपरी सोनवानी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पोषाहार आवंटित किया गया। देर शाम जीप से पोषाहार कहीं ले जाया जाने लगा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। सूचना पर प्रधान के प्रतिनिधि अरुण सिंह ग्रामीणों के साथ जीप का पीछा करते हुए गांव से 10 किमी दूर डिबुलगंज पहुंचे। जीप की लोकेशन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा श्रीवास्तव के घर की मिली। वहां सामान उतारा जा रहा था। आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ग्रामीणों के साथ वहां पहुंचे तो कार्यकर्ता विवाद करने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोषाहार वाले कमरे में ताला लगवा दिया। जीप में बचा हुआ आठ बोरी पोषाहार और चार पेटी तेल ग्राम प्रतिनिधि अरुण सिंह ने ग्राम पंचायत भवन पर रखवा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पोषाहार वितरित न कर पशुपालकों को बेच दिया जाता है। कई महीनों से यही समस्या बनी हुई है। हालांकि सीडीपीओ नागेंद्र प्रसाद का कहना है कि स्कूल की चाबी नहीं मिलने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने घर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें