फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोटी-सब्जी खाने से पिता-पुत्री की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन विकास खंड चोपन के परसोई नवाटोला में बुधवार को रोटी खाने के बाद पिता-पुत्री के बीमार हो गए। सीएचसी चोपन में प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परसोई के नवाटोला के रहने वाले पिता और पुत्री के घरवालों ने बताया कि दोनों ने जिन्होंरी (मक्के) की रोटी व सब्जी खाई थी। इसके बाद उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन के चिकित्सक फैज ने बताया श्याम सुंदर (46) और उनकी पुत्री सीमा (16) को बेहोशी की हालत में लाया गया था।
वे उल्टी भी कर रहे थे। उनके घरवालों से पूछने पर पता चला कि कोई अनाज खाया था। बीमार किस वजह से हुए इस बारे में सही नहीं बताया जा सकता। फूड प्वॉइजनिंग का केस लग रहा है। प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें