फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: भैसवार में चकबंदी अधिकारियों का किसानों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। तहसील क्षेत्र के भैंसवार गांव में चकबंदी प्रक्रिया को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के ग्राम इकाई अध्यक्ष रामपाल पटेल के नेतृत्व में किसानों ने चकबंदी अधिकारियों का घेराव किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि अधिकारी मनमाने तरीके से चकबंदी करा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला सचिव संजय कुमार यादव ने कहा कि बटा तरमीन भूचित्र सही तरीके से नहीं बना है। इस कारण यहां चकबंदी में दिक्कत आ रही है। बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसानों के विरोध के चलते चकबंदी अधिकारी और कर्मचारियों को बिना जमीन की नाप-जोख किए शाम को वापस लौटना पड़ा। सहायक चकबंदी अधिकारी विजय शंकर यादव ने कहा कि वे उच्चाधिकारियों के आदेश पर यहां आए हैं। अगर स्थानीय लोग चकबंदी नहीं चाहते तो वे उच्चाधिकारियों से इस विषय में चर्चा करेंगे। मौके पर सहायक चकबंदी अधिकारी जिलाजीत यादव, जयलाल, लेखपाल विजय शंकर यादव, पारसनाथ, इबतदहुसैन, निर्भय सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें