फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार बना कालः करंट से किसान की मौत, ग्रामीणों ने लगाया गंभीर आरोप; मचा कोहराम

Fri, 19 Apr 2024 08:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

Sonbhadra News: ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लगे हाईटेंशन तार पूरी तरह से जर्जर हो गया है जिससे आये दिन टूट कर गिरने से घटना हो रही है। इसके बाद भी जर्जर तार को नहीं बदला जा रहा है। 
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के कोन थाना क्षेत्र के चेरवाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह टूटे विद्युत तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। वह महुआ बीनने गया था। खेत मे तार टूटकर गिरा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


चेरवाडीह गांव निवासी कपूरचंद पासवान (44) इन दिनों प्रतिदिन महुआ बिनने भोर में घर से कुछ दूरी पर खेत की ओर जाता था। शुक्रवार की भोर लगभग 4 बजे भी वह घर से निकला। रास्ते में पहले से हाइटेंशन तार टूट कर खेत में गिरा था। अंधेरा होने के कारण कपूरचंद को तार नहीं दिखा और उसका स्पर्श तार से हो गया। तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। 

महुआ बिनने वालों ने ग्राम प्रधान शारदा पासवान को सूचना दी। प्रधान ने मौके पर पहुंच कोन पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना मिलते ही कोन पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन


इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि शुक्रवार की भोर मे महुआ बिनने जा रहा कपूरचंद की मौत हाईटेंशन तार में प्रवाहित करंट से हुई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक कपूरचंद को पांच बच्चों में चार लडकी व एक लडका है। इसमें दो की शादी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें