फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बोर्ड में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। स्थानीय थानाक्षेत्र के बरवाटोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला में सोमवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे बोर्ड में तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आने से किसान नागवंत (35) की मौत हो गई। घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बभनी थानाक्षेत्र के बरवा टोला ग्राम पंचायत के मैरहवा टोला निवासी नागवंत पुत्र सालिक खेत से वापस आकर बोर्ड में स्विच चालू करने गया था। इस दौरान वह बोर्ड में तार जोड़ने लगा, इसी दौरान तार में करंट प्रवाहित होने से नागवंत उसकी चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीरावस्था में परिवार के सदस्य उन्हें बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को विश्वास नहीं हुआ तो वह म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां भी चिकित्सक नागवंत को मृत घोषित कर दिए।
विज्ञापन

पत्नी पूनम ने बताया कि नागवंत घर के बोर्ड का बटन चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। घरवालों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए बभनी अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें