दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बिड़र गांव में मंगलवार को करंट लगने से किसान की मौत हो गई। गेहूं की सिंचाई के लिए मोटर का तार जोड़ते समय वह करंट की चपेट में आ गया। बिड़र गांव निवासी अनिल गुप्ता (42) घर से 200 मीटर दूर स्थित गेहूं के खेत की सिंचाई के लिए गया था।
वहां मोटर कनेक्शन का तार जोड़ने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने अनिल को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया है।