बभनी। थाना क्षेत्र के बहेराडोल चौना गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर एक किसान ने घरेलू विवाद के कारण घर के अंदर बड़ेर में रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दोपहर में परिवार में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद करीब साढ़े 12 बजे इंद्रदेव (50) ने घर के अंदर रस्सी के सहारे बड़ेर में फंदा लगा लिया। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं निकला तो घर वाले दरवाजा खोलकर अंदर घुसे तो घटना का पता चला। परिजनों की चीख पुकार सुनकर लोग जुट गए। घटना की सूचना पुत्र कुंदन ने बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने शव पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।