फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बताए खेती-किसानी के गुर

Tue, 03 Feb 2015 11:23 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हिण्डाल्को रेणुसागर ग्रामीण विकास विभाग और लायंस क्लब की ओर से गरबंधा में सोमवार को महिला कृषक गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं को खेती-किसानी के गुर बताए गए।
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें कृषि की उन्नत तकनीक से अवगत कराते हुए, आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया।  ग्रामीण विकास विभाग के मायापुरी ने महिला सशक्तिकरण के लिए खेती-किसानी की जानकारी जरूरी बताते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, बच्चों के टीकाकरण और बालिका शिक्षा पर रोशनी डाली।

सुनीता शर्मा नेे महिलाओं को बचत के लिए प्रेरित किया। रेणुसागर उद्यान विभाग के आरपी सिंह ने  खेती से जुड़ी महिलाओं को जैविक खाद निर्माण और फायदे की जानकारी दी।
विज्ञापन


 साथ ही नवीनतम तकनीक से अवगत कराया। अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसला आफजाई की गई। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग प्रभारी समर जैन, लायंस क्लब अध्यक्ष वीके सेठी, सचिव समीर आनंद, आरके आनंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें