फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने अंतिम संस्कार रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज थाना क्षेत्र के रैपुरा गांव में गत 16 जनवरी को फाल्ट सुधारने के दौरान हाईटेंशन करंट से झुलसे युवक की मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शाहगंज विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। बुधवार की सुबह भी परिजन पिकअप में शव रखकर राजपुर गोला के पास बैठ गए।
विज्ञापन

वह अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। शाहगंज थाना क्षेत्र रैपुरा गांव निवासी करन कुमार (19) गत 16 जनवरी को पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधार रहा था। इसी दौरान आपूर्ति शुरू हो गई।
हाईटेंशन करंट से झुलसे युवक को वाराणसी में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। देर शाम शाहगंज उपकेंद्र पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसओ जितेंद्र कुमार ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। इस बीच बुधवार की सुबह परिजन मुआवजे की मांग को लेकर अड़ गए और शव का अंतिम संस्कार न करने का एलान किया। भाजपा नेता देवेंद्र पटेल गांव पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की।
कुछ देर बाद घोरावल तहसीलदार और थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद शव का दाह संस्कार करने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें