फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: राखी मनाने छत्तीसगढ़ से यूपी आया था परिवार, ट्रेलर की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा घायल

Fri, 12 Aug 2022 02:01 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

छत्तीसगढ़ से यूपी के सोनभद्र में राखी मनाने आई महिला की एक्सीडेंट में मौत हो गई। भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद वह अपने घर लौट रही थी की शक्ति नगर से अनपरा की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय थाना क्षेत्र के रेनू सागर चौकी अंतर्गत शुक्रवार की सुबह ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई। मां और बेटे छत्तीसगढ़ से रक्षाबंधन का पर्व मनाने अनपरा आए हुए थे। इस हादसे में बेटे को भी गंभीर चोटे आई हैं हालांकि वह खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ निवासी माला देवी पत्नी रामप्रसाद केवट (42) अपने बेटे के साथ अपने भाई के घर राखी का त्यौहार मनाने के लिए आई थी। भाई की कलाई पर राखी बांधने के बाद वह अपने घर लौट रही थी की शक्ति नगर से अनपरा की ओर जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार मां बेटे को कुचल दिया।

इस हादसे में मां की मौत हो गई और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए स्थानीय लोगों ने ट्रेलर चालक को पकड़ कर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं ट्रेलर को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें