फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा देने के बदले 20 रुपये वसूलने की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा के एवज में 20 रुपये वसूलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। बृहस्पतिवार को महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गांधी पार्क पहुंचे राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड से भी लोगों ने शिकायत की।
विज्ञापन

ग्रामीण परमेश्वर प्रसाद, रमाशंकर, राकेश कुमार, उमेश प्रसाद, महेंद्र कुमार, रवि कुमार, बनवारी यादव, उमेश यादव, शिवधारी यादव आदि ने कहा कि दुद्धी ब्लाक की केवाल, धूमा, मूड़िसेमर, मेदनीखाड़, घिवही, कोलिनडुबा, सलैयाडिह सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में हर घर झंडा फहरेगा कार्यक्रम के तहत वितरण किए जा रहे तिरंगे झंडे के एवज में 20 रुपये मांगा जा रहा है। यहां तक कि राशन वितरण के दौरान भी 20 रुपये देकर झंडा न लेने पर राशन से वंचित करने की धमकी दी जा रही है। प्रधान संघ के अध्यक्ष दिनेश यादव ने भी अफसरों पर इसके लिए मौखिक दबाव बनाने का आरोप लगाया। राज्य मंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल फोन पर संबंधित अफसरों से वार्ता की। बीडीओ मनीष मिश्र ने बताया कि शासनादेश के तहत 20 रुपया प्रति झंडा लेना है ताकि ग्रामीण झंडे का सम्मान व सुरक्षा कर सकें। एकत्रित हुए पैसे को ग्राम पंचायत निधि में रखा जाएगा जिसे ग्राम पंचायत के विकास में खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें