फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए जारी हो रहे फर्जी प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सितंबर में होने वाली सेना भर्ती की तैयारियों में जुटे युवाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। भर्ती में शामिल होने के लिए गाजीपुर, बलिया सहित अन्य जिले के युवाओं की ओर से सोनभद्र से फर्जी जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने की शिकायत की। इस पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

युवाओं का कहना था कि वह काफी समय से सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं। भर्ती में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में अन्य जिलों के युवाओं ने बिचौलियों से मिलीभगत कर सोनभद्र से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र व आधार कार्ड बनवा लिया है। इसमें कई ग्राम प्रधान और लेखपालों की भी भूमिका भी संदिग्ध है। इनके शामिल होने से जिले के युवाओं के लिए अवसर कम हो जाएगा। यहां के अभ्यर्थियों के हित का ध्यान रखते हुए फर्जी प्रमाण पत्र जारी करने और कराने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में विश्वजीत, दीपक, अखिलेश, मोहित, सत्यम, कुलदीप, उज्ज्वल, सतीश पाल, अंकित, सत्येंद्र, रवि, गोविंद, भरत, अजीत आदि शामिल रहे। डीएम अभिषेक सिंह ने इसकी जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें