एनसीएल में राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह एवं सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के अंतर्गत एमडीआई एनसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। सुरक्षित आज-सुरक्षित कल थीम पर आयोजित इस सत्र में पूर्व महाप्रबंधक (सिस्टम) सुरेश बेहरा ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभागियों को संबोधित किया।
उन्होंने अपने व्याख्यान में फिशिंग अटैक, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया स्कैम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित साइबर खतरों और अन्य डिजिटल जोखिमों के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने वास्तविक साइबर घटनाओं एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से प्रतिभागियों को साइबर खतरों की पहचान करने, उनसे बचाव के उपाय अपनाने तथा ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट करने के प्रति जागरूक किया। सत्र के दौरान प्रतिभागियों के साथ संवाद भी किया गया। कार्यक्रम में एनसीएल के विभागाध्यक्ष पीके सिन्हा, एमएम डोंगरे भी उपस्थित रहे।