फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आज से परिषदीय स्कूलों की परीक्षा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 20 मार्च से शुरू होंगी। इसे लेकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। करीब 2.48 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 1,407 परिषदीय प्राथमिक, 257 उच्च प्राथमिक और 397 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन स्कूलों में 2.48 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन स्कूलाें में 20 मार्च से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह 27 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा में कक्षा एक में 23281, कक्षा दो में 34410, कक्षा तीन में 33484, चार में 32605 और कक्षा पांच में 36422 बच्चे पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 6 में 25282, सात में 26243 और कक्षा आठ में 25927 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। परीक्षा 20 मार्च से आरंभ होकर 23 मार्च तक अनवरत चलेगी। इसके बाद 24, 25 और 26 तारीख को होली का अवकाश रहेगा। 27 तारीख को परीक्षा समाप्त होगी। परीक्षा के लिए पेपर जिला स्तर पर डायट के माध्यम से तैयार कर बीआरसी के बाद स्कूलों तक पहुंचा दिए गए हैं। पेपर में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय व दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा एक के बच्चे सिर्फ मौखिक परीक्षा देंगे। वहीं कक्षा दो से पांच तक के बच्चों को लिखित और मौखिक परीक्षा दोनों देनी होगी। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को केवल लिखित परीक्षा देनी होगी। वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी। इसमें सुबह 9:15 से 11:45 बजे तक और दोपहर 12:15 से 2:45 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें