फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक कम संक्रमित ज्यादा हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जितनी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज रोजना मिल रहे हैं, उस हिसाब से ठीक नहीं हो पा रहे हैं। इससे एक्टिव मामले बढ़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 28 अगस्त को 54 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे जबकि पूर्व में संक्रमित मिले मरीजों में सिर्फ 12 स्वस्थ हुए। इसी तरह 27 अगस्त को 34 कोरोना पाजिटिव मिले और स्वस्थ 24 मरीज ही हो पाए। यह स्थिति एक सप्ताह से चली आ रही है। मसलन, 26 अगस्त को 30 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 27 मरीज ही स्वस्थ हो पाए। इसी तरह 25 अगस्त को 54 कोरोना पाजिटिव मिले और मात्र आठ स्वस्थ हुए। जबकि 24 अगस्त को 55 कोरोना पाजिटिव मिले और 34 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए। इससे पहले 23 अगस्त को जरूर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा थी। उस दिन 18 कोरोना संक्रमित मिले जबकि 35 मरीज स्वस्थ हुए। स्वस्थ होने वालों की संख्या 22 अगस्त को भी ठीक थी। उस दिन 31 कोरोना संक्रमित मिले थे जबकि 62 मरीज स्वस्थ हुए थे। उधर, 21 अगस्त को भी ठीक होने वालों से ज्यादा संख्या कोरोना संक्रमित मिलने वालों की थी। उस दिन 24 कोरोना पाजिटिव मिले थे जबकि इलाज के बाद 19 मरीज स्वस्थ हुए थे। सीएमओ डा एसके उपाध्याय का कहना है कि संक्रमण पर नियंत्रण की हर संभव कोशिश की जा रही है। जल्द ही स्थिति में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें