फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क बांधने से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग सब तार-तार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी में बिना मास्क पहने आवागमन करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने के बाद भी सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं किया जा रहा है। हालत यह है कि लोग भीड़ भाड़ वाले इलाकों में भी बेधड़क बगैर मास्क लगाए ही आवागमन कर रहे हैं। सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अमर उजाला की टीम ने लाइव पड़ताल की। इस दौरान आम लोगों के साथ जिम्मेदार भी कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ से जारी गाइड लाइन की अनदेखी करते मिले। बाजारों में भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है, वहीं पुलिस प्रशासन भी गाइड लाइन का पालन कराने के प्रति लापरवाही बरत रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने तथा बगैर मास्क के चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति ही की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार की तरफ से गाइड लाइन भी जारी की गई है कि शादी समारोह में सौ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं होगी। लेकिन प्रशासन भी इस गाइड लाइन के अनुपालन के प्रति चुप्पी साधे हुए है।
इन सबके के बीच अमर उजाला की टीम सोमवार को दोपहर 12.25 बजे राबर्ट्सगंज नगर स्थित नवीन सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस के पालन का पड़ताल करने पहुंची। इस दौरान यहां पर अधिकांश लोग बगैर मास्क के दिखे। सोशल डिस्टेंस का भी न तो दुकानदार पालन कराते दिखे और न ही यहां खरीदारी करने पहुंचे लोग। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात गार्ड व मंडी समिति के लोग भी लोगों को मास्क व सोशल डिस्टेंस के पालन के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी का निर्वहन करते नहीं दिखे।
विज्ञापन

यही स्थिति राबर्ट्सगंज के मेन चौक व आसपास अपराह्न करीब 1.25 बजे दिखी। लोग बेधड़क बगैर मास्क के आवागमन करते दिखे। चौक पर तैनात पुलिसकर्मी भी निश्चिंत दिखे। वह आपस में बातचीत करते रहे और लोग बगैर मास्क के आवागमन करते रहे। यातायात नियमों के पालन के प्रति पुलिसकर्मी बेपरवाह रहे।
कोट : सार्वजनिक स्थानों व घर से बाहर मास्क, गमछा, रुमाल न लगाकर चलने पर अब तक 19 हजार 395 लोगों का चालान किया जा चुका है। इनसे अब तक 63 लाख 19 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है। मातहतों को कोरोना संबंधी गाइड लाइन के प्रति लोगों को जागरूक करते रहने को भी निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी कोरोना संक्रमण के इस दौर में मास्क लगाकर ही घरों से बाहर निकलें और सोशल डिस्टेंस का भी ध्यान रखें।- आशीष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें