फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच साल बाद भी 130 आंगनबाड़ी केंद्र पूरे नहीं हुए, डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को जिला खनिज फाउंडेशन न्यास के माध्यम से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। वर्ष 2019-20 में स्वीकृत हुए 213 आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य में से मात्र 83 ही अब तक हैंडओवर विभाग को हुए हैं।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन को निर्देशित किया कि आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कराएं। कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को अब तक स्वीकृत किए गए 75 कार्यों की प्रगति जाती।
इसमें 17 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 46 कार्य प्रगति पर हैं। शेष 9 कार्य निविदा स्तर पर और 3 कार्य विवादित होने के कारण प्रारंभ नहीं हो सके हैं। कहा कि जिन कार्यों के धनराशि की आवश्यकता हो, कार्य के सत्यापन के बाद धनराशि तत्काल अवमुक्त करें।
विज्ञापन

खनिज विभाग के प्रवर्तन कैंप कार्यालय की बाउंड्रीवाल सहित अन्य कार्य 6 माह में अवश्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि अवैध परिवहन के वाहनों को सही स्थल पर रखा जा सके। बैठक में एडीएम सहदेव मिश्र, ज्येष्ठ खान अधिकारी शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें