फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एनसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से निकाले 18 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र निवासी एनसीएल के सेवानिवृत्त कर्मी के खाते से 18.95 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में नौकरानी सहित तीन लोगों पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चोपन थाना क्षेत्र के पटवध निवासी रवींद्र नाथ ने बताया कि वह अपने भाई के साथ गोवा में रहकर रोजगार करता है। उसके पिता एनसीएल में नौकरी करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद से घर पर अकेले रहते थे।
यहां उनकी देखभाल के लिए हिनौता निवासी राजकुमारी को रखा गया था। कछ दिनों से पिता सभी घरेलू सामान के साथ नौकरानी राजकुमारी के घर हिनौता में रह रहे थे। गत 30 सितंबर को राजकुमारी, उसके बेटे आकाश और दामाद किशन ने उनके एटीएम व बैंक खाते का विवरण ले लिया।
विज्ञापन

उसी दिन पिता की मौत हो गई। वे गोवा से आकर दाह संस्कार किये। इसके बाद पता चला कि राजकुमारी, किशन व आकाश ने मिलकर पिता की मौत के बाद खाते में जमा 18 लाख 95 हजार रुपये की निकासी एटीएम व यूपीआई के जरिए की है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें