फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा, मैनपुरी के युवाओं को तरजीह देने का आरोप, फूंका सरकार का पुतला

Sun, 22 Mar 2015 11:43 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में हो रही पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने भर्ती बोर्ड पर मनमानी करने और धांधली करने का आरोप लगाया है। अभ्यर्थियों ने तहसील तिराहे पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भर्ती में मैनपुरी और इटावा के युवाओं को तरजीह दी जा रही है।

दुद्धी तहसील तिराहे के पास रविवार को भारी संख्या में पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवा पहुंचे। यहां युवाओं ने भाजपा के जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि की अगुवाई में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और फिर सरकार का पुतला फूंका।

कहा कि इटावा और मैनपुरी के अभ्यर्थियों को भर्ती में तरजीह दी जा रही, भले ही वे पात्रता न रखते हों। अन्य अभ्यर्थियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड मनमानी पर उतारू है, जिससे पात्र युवाओं का भविष्य चौपट हो जाएगा। प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने वालों में महेश कुमार, अमित कुमार पांडेय, अनिल कुमार, अरूण कुमार, मुमताज, रवि कन्नौजिया, भूपेंद्र कुमार, राकेश, अनिल आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें