जायका के तहत प्रभागीय प्रबंध इकाई की दो दिवसीय वार्षिक समीक्षा बैठक रविवार को राबर्ट्सगंज के गायत्री अतिथि गृह में शुरू हुई।
इसमें वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों और सचिवों को वनों की रक्षा के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि जायका के परियोजना निदेशक एसके सक्सेना, डीएफओ एसवीपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद एफयूजी सिल्थम के बच्चों और सर्वोदय ग्रामोद्योग सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और मंगल गीत प्रस्तुत किया।
फिर प्रभागीय वनाधिकारी ने वार्षिक समीक्षा बैठक में कार्यक्रम के उद्देश्यों और रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कहा कि संयुक्त वन प्रबंधन समितियां
जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो काफी हद तक वनों का संरक्षण हो जाएगा। समितियां पर्यावरण को संरक्षित करने में अपना अहम योगदान दें।