फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में साफ पानी उपलब्ध कराएं गेहूं खरीद पर विशेष ध्यान दें : रविंद्र

विज्ञापन
सर्किट हाऊस में पत्रकारो से वार्ता करते जिले के प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और जनपद प्रभारी मंत्री रवींद्र जायसवाल ने सर्किट हाउस सभागार में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने कहा कि जिले में हर हाल में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में खराब हैंडपंपों की मरम्मत प्राथमिकता से कराई जाए, वहीं शहरी क्षेत्रों में वाटर कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
गेहूं खरीद की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों से समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से खरीद की जाए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा।
विज्ञापन

कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए।
बैठक में सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य, डीएम चर्चित गौड़, सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें