फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: इंजीनियर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
पावर प्रोजेक्ट में पदस्थ सहायक अभियंता को खुदकुशी का प्रयास करने की वजह से गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। दो पत्नियों की वजह से पैदा कलह घटना के पीछे की वजह बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

एनटीपीसी शक्तिनगर में कार्यरत सहायक अभियंता अशोक कुमार जाहिरे (40) पुत्र गंगाराम गांव कुथूर, थाना पामगढ़ जिला जांजगीर (चांपा) छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
करीब दो माह पूर्व यह एनटीपीसी सिपत से तबादले के बाद शक्तिनगर आए। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में साढ़े आठ बजे अशोक अपने आवास संख्या सेकेंड बीएच 168 की छत पर गिरे पड़े मिले।
विज्ञापन

इन्हें परियोजना चिकित्सालय में रात 10ः30 बजे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कोई जहरीला पदार्थ का सेवन करने की जानकारी सामने आई।
होश में आने के बाद अशोक पुनः रविवार की सुबह 10 बजे अस्पताल पहुंचा और चिकित्सालय के बाथरूम में पहुंच शीशे के टुकड़े से अपने गले सहित शरीर के हिस्से को बुरी तरह घायल कर लिया।
आवाज सुनकर हॉस्पिटल स्टॉफ पहुंचा और गंभीर घायल कर्मी को बेड पर लिटाकर डॉक्टरों को सूचित किया। डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारी को बचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
चर्चा है कि कर्मी की दो पत्नियां हैं। आत्महत्या की कोशिश के पीछे इसी से संबंधित कलह को जोड़कर देखा जा रहा है।
शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर परिजन पहुंच गए हैं। कर्मचारी पहले से अवसादग्रस्त बताया जा रहा है। इसका इलाज छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुआ था, ऐसी जानकारी मिली है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें